हजारीबाग, मई 2 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की अप्रत्याशित वृद्धि ने स्थानीय बाजार और छोटे कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। जंग की तपिश और वैश्विक अस्थिरता का असर अब सीधे आम आदमी की थाली तक पहुंच गया है।शहर के होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के लिए यह वृद्धि किसी झटके से कम नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, खान-पान की कुल लागत में अकेले एलपीजी का हिस्सा 12 फीसदी होता है। अब लागत बढ़ने से मेन्यू कार्ड में 10 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी के शुरुआती संकेत मिल रहे हैं। सुबह की चाय, स्नैक्स से लेकर डिनर तक सब कुछ महंगा हो गया है। कई छोटे दुकानदार अपना कारोबार समेटने या स्टॉफ कम करने पर विचार कर रहे हैं। बड़े दुकानदार कहते हैं कि दाम बढ़ने का असर दुकानदारी पर दिख रहा है। अब दाम बढ़ाने के अलावा को...