हजारीबाग, मई 18 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग में पारंपरिक पेट्रोल और डीजल की सप्लाई चेन प्रभावित होने से जहां हाहाकार मचा हुआ है। आए दिन कई पारंपरिक पेट्रोल पंपों पर नो स्टॉक के बोर्ड लटक रहे हैं। इस तेल संकट के बीच वाहन चालकों और व्यवसायियों का रुझान अब बायो फ्यूल (जैव ईंधन) की तरफ तेजी से बढ़ा है। इसके मांग में बढ़ोतरी का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई चेन में आई रुकावट और स्थानीय स्तर पर तेल कंपनियों की पे-फर्स्ट अग्रिम भुगतान नीति के कारण बताया जाता है। हजारीबाग के कई प्रमुख पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो चुका है या लंबी कतारें लग रही हैं। ऐसे में लोग विकल्प के तौर पर बायोडीजल को अपना रहे हैं, जिससे इसकी मांग अचानक कई गुना बढ़ गई है। जिले में बायो फ्यूल की आपूर्ति करने वाले प्रमुख केंद्र के रूप में इस संकट के समय में भी...