हजारीबाग में अवैध क्रशर और खनन पर सुनवाई आज भी
रांची, अप्रैल 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। हजारीबाग में कथित अवैध माइनिंग तथा अवैध रूप से संचालित क्रशर इकाइयों को हटाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को भी सुनवाई जारी रहेगी। सोमवार को सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया। अदालत ने सरकार को मंगलवार तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। इस संबंध में अधिवक्ता हेमंत कुमार सिकरवार ने जनहित याचिका दायर की है। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने हजारीबाग के डीसी-एसपी और डीएमओ को औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया था। मामले में डालसा की ओर से जांच रिपोर्ट दाखिल की गई थी, जिसमें अवैध खनन की बात कही गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि अवैध खनन की वजह से स्कूल का भवन प्रभावित हो रहा है। भारी वाहनों के गुजरने की वजह से सड़क भी खराब हो गई है। सुनवाई के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.