हजारीबाग, मई 15 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। कर्जन ग्राउंड में गुरुवार को हजारीबाग एथलेटिक्स संघ फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने की। मौके पर झारखंड फुटबॉल संघ के निर्देशानुसार 2026-27 वर्ष की हजारीबाग फुटबॉल लीग मैच व टूर्नामेंट आयोजित कराने का निर्णय लिया गया। इसके पूर्व कर्जन मैदान में आठ टीमों के बीच एक फुटबॉल टूर्नामेंट कराने पर भी सहमति बनी। ताकि फुटबॉल के विकास के साथ साथ खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान किया जा सके।

नई कमेटी का गठन साथ ही नई कमेटी के गठन को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। सदस्यों ने कहा कि हाल ही में बनाई गई नई कमेटी पूरी तरह गलत तरीके से गठित की गई है। इसमें न तो किसी पूर्व सदस्य को शामिल किया गया और न ही फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रतिनिध...