हजारीबाग, मई 24 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रविवार को शहर के विभिन्न व्यस्त चौक-चौराहों पर नो-पार्किंग के प्रति जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या को नियंत्रित करना और नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने शहर के प्रमुख स्थानों पर माइक के माध्यम से एनाउंसमेंट कर लोगों को नियमों के प्रति सचेत किया। शहर के इंद्रपुरी चौक, मेन रोड, झंडा चौक, पानी टंकी, पैगोडा चौक, सुंदरी मार्केट, पंच मंदिर चौक, छोटी ग्वालटोली चौक, खाजा चौक, सांसद महोदय मोड, कल्लू चौक और जिला परिषद चौक तक प्रचार किया गया अभियान के दौरान विशेष रूप से टोटो और ऑटो चालकों को निर्देश दिए गए कि वे नो-पार्किंग जोन में अ...