हजारीबाग, अक्टूबर 20 -- धनतेरस की रात हजारीबाग में पुलिस ने बड़ी लूट की साजिश को विफल कर दिया है। पुलिस ने ऐसे पांच शातिर बदमाशों को पकड़ा है, जो लूटपाट और सड़क डकैती जैसे वारदात से जुड़े हैं। शहर के कोर्रा थाना पुलिस ने इन्हें हथियार के साथ लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में धनीराम सोरेन उर्फ नेपाली, उम्र करीब 40 वर्ष, स्थायी पता कर्माबड़ा, थाना चरही, वर्तमान पता‌ कोर्रा चौक, हेठ टोला, बलराम मुंडा, उम्र करीब 40 वर्ष ग्राम गुडुवा बस्ती, थाना मुफस्सिल, किशोर कुमार उर्फ बिहारी, उम्र-करीब 28 वर्ष, ग्राम पच्चु विधा थाना रफीगंज, जिला औरंगाबाद बिहार, वर्तमान पता भराजो, थाना टाटीझरिया, कैला हजारीबाग, तैयब अंसारी, उम्र करीब 28 वर्ष ग्राम मरहेता थाना मुफस्सिल हजारीबाग, विकास कुमार, उम्र करीब 31 वर्ष, ग्राम कोरियाडीह,...