हजारीबाग, फरवरी 28 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि 2026 हजारीबाग निकाय चुनाव में महिलाओं के जोरदार व बड़ी जीत ने राजनीतिक हल्को चर्चा के बाजार में है। राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं के राजनीतिक संस्कृति हो रहे बदलाव को दर्शा रहीं हैं। अब हजारीबाग नगर निगम को संवारने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान होगा। कुल 36 वार्डों में से इसबार 22 महिला प्रतिनिधि हरेक वर्ग व क्षेत्र से जीत कर सदन में शामिल होंगे। जागरूक समाज महिलाओं को अब केवल प्रतीकात्मक रूप में नहीं बल्कि सत्ता के केंद्र देख रहीं हैं। 2026 का चुनाव इस दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा कि कई युवा, शिक्षित और सामाजिक रूप से सक्रिय महिला उम्मीदवारों ने बड़ी जीत हासिल की है। नगर निगम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास में अब महिलाओं की शानदार भागीदारी होगी। नगर निगम चुनाव के बाद शुक्रवार को परिणाम भी घोषित ह...