हजारीबाग, मार्च 8 -- हजारीबाग नगर निगम के डिप्टी मेयर का चुनाव को लेकर अब सरगर्मी तेज हो गई है तो विजयी प्रत्याशी ज्यादातर अंडरग्राउंड हो गए हैं। जिसके कारण अब तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उक्त कुर्सी पाने को लेकर कुछ वार्ड पार्षदों की ओर से दावेदारी जैसे शुरू हुई । वैसे ही राजनीतिक व कूटनीतिक चालें भी तेज हो गई है। इस क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि जीते हुए पार्षदों का बल्ले बल्ले है। मुख्य दलों के समर्थित प्रत्याशियों के मुख्य पदों समेत पुराने बहुत से पार्षदों के हार जाने से निगम की राजनीति अब दूसरी करवट ले ली है। जिसके कारण डिप्टी मेयर का चुनाव कांटेदार और रोमांचक हो गया है। इस बार उक्त चेयर पर आधी आबादी की नजर है। इसलिए संख्या बल के आधार पर नैतिक दावेदारी भी पूरे दमखम से लगा रही है। वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे पुरुष वार्ड पार्षद हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.