हजारीबाग, जून 2 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। 15वीं झारखंड स्टेट सीनियर स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन जमशेदपुर स्थित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स किया गया। प्रतियोगिता में हजारीबाग के 11 सदस्यीय तैराकी दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 13 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में रूपम राज गुप्ता ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 5 पदक जीते। उन्होंने 100 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक, 400 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य एवं 200 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक तथा 4 गुणा 100 मीटर मेडले रिले में कांस्य एवं 4 गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया。

अक्षय मिश्रा का प्रदर्शन अक्षय मिश्रा ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक रजत एवं 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने 4 गुणा 100 मीटर मेडले रिले में काष्य एवं ...