रामगढ़, मार्च 11 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग उपायुक्त शशिप्रकाश सिंह ने बुधवार को डाड़ी प्रखंड का दौरा किया। उन्होंने प्रखंड के बलसगरा, होन्हेमोढ़ा और रबोध पंचायत में चल रहे विभिन्न योजनाओं की जांच किया। हजारीबाग उपायुक्त ने बलसगरा पंचायत में डीएमएफटी फंड से हो रहे कार्य की जांच किया। साथ ही राजकीय मध्य विद्यालय में शैक्षणिक जानकारी प्राप्त किए। उन्होंने मध्याह्न भोजन की भी जांच की। होन्हेमोढ़ा पंचायत सचिवालय गए और वहां मनरेगा से चल रहे योजना के बारे में जानकारी लिया। जबकि रबोध पंचायत में पैक्स की जांच पड़ताल किया और आवश्यक दिशा निर्देश देकर वापस चले गए। इस दौरान हजारीबाग उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदधिकारी अनुप्रिया से प्रखंड में चल रहे अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया। वे अंचलाधिकारी केके वर्मा से भी संबंधित कार्यो ...