हजारीबाग, मई 4 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। हजारीबाग नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष और अधिवक्ता विवेक वाल्मीकि ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मंडई खुर्द स्थित डंपिंग यार्ड का दौरा करने के बाद कहा कि वहां करोड़ों रुपये की सरकारी गाड़ियां बेकार पड़ी हैं, जो प्रशासनिक लापरवाही या संभावित वित्तीय अनियमितताओं की ओर इशारा करती हैं। विवेक वाल्मीकि के अनुसार, डंपिंग यार्ड में खड़ी सेप्टिक टैंक सफाई और बड़े नालों की सफाई के लिए लाई गई आधुनिक गाड़ियां लगभग नई स्थिति में हैं, लेकिन उनका अब तक उपयोग नहीं किया गया है। उन्होंने दावा किया कि इन गाड़ियों के टायर तक नहीं घिसे हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि ये कभी सड़कों पर उतरी ही नहीं।उन्होंने यह भी पढ़ें- जानकीपुरम विस्तार:नाले व नालियों की सफाई नहीं यह भी आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.