रांची, दिसम्बर 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। हजारीबाग खासमहल घोटाले में विजय प्रताप सिंह के खिलाफ एसीबी ने चार्जशीट दायर की है। छह अक्तूबर को एसीबी ने उन्हें हजारीबाग से गिरफ्तार किया था। एसीबी की एफआईआर में आईएएस विनय कुमार चौबे, तत्कालीन खास महल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा के साथ-साथ जमीन की खरीद बिक्री में शामिल बसंती सेट्ठी, उमा सेट्ठी, इंद्रजीत सेट्ठी, राजेश सेट्ठी, विजय प्रताप सिंह व सुधीर कुमार सिंह को आरोपी बनाया गया था। ये घोटाला तत्कालीन हजारीबाग डीसी व आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के कार्यकाल से जुड़ा रहा था। इस केस में एसीबी ने पूर्व में विनय कुमार चौबे व तत्कालीन खासमहल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा को गिरफ्तार किया था। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। विजय प्रताप सिंह ने ही कथित जमीन की रजिस्ट्री पावर के जरिए 23 लोगों को की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.