हजारीबाग, मई 16 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग शहर के हृदय स्थल में स्थित खजांची तालाब में नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और तालाब के किनारे भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद तुरंत सक्रिय हुए और डूबे हुए युवक के शव को खोजने व बाहर निकालने के लिए विशेष रूप से कुशल गोताखोरों की टीम को मौके पर मंगवाया।

नहाने के दौरान हुआ हादसा स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, न्यू एरिया निवासी युवक कमांडो वर्मा अपने साथी के साथ शुक्रवार शाम को खजांची तालाब में नहाने के लिए उतरा था। नहाने के क्रम में वह अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। उसके साथी ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन पानी गहरा होने के कारण व...