हजारीबाग, अगस्त 8 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। धनबाद स्थित सर्वमंगला पब्लिक स्कूल (8 लेन रोड के समीप) में आयोजित होने वाली 26वीं झारखंड सीनियर एवं 12वीं कैडेट राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हजारीबाग जिले से 45 सदस्यीय ताइक्वांडो दल को आज आधिकारिक रूप से रवाना किया गया। तीन दिवसीय 7 से 9 अगस्त तक इस प्रतिष्ठित राज्यस्तरीय महाकुंभ में झारखंड के तमाम जिलों से लगभग 700 उत्कृष्ट खिलाड़ी अपनी कला और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।खिलाड़ियों के उच्च मनोबल और उत्साह को बढ़ाने के लिए हजारीबाग के कर्जन मैदान स्टेडियम में एक विशेष विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने हरी झंडी दिखाकर टीम को धनबाद के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में जीत और हार से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल भावना, ...