रांची, अगस्त 7 -- रांची, हिटी। राजधानी रांची में छात्र-छात्राओं के चल रहे आंदोलन में पहुंची ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा पर शुक्रवार को हजारीबाग निवासी अमरनाथ पांडेय नामक एक युवक ने स्याही फेंकी। विधानसभा घेराव के लिए जाते समय नेहा के साथ यह घटना हुई। जगन्नाथपुर मंदिर मार्ग में हुए इस दुर्व्यवहार का पता चलते ही पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस के आने से पहले संगठन के सदस्यों ने स्याही फेंकने वाले को पकड़कर धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस बीच प्रदर्शनकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पुलिस ने सभी को समझाते हुए शांत करा दिया। पुलिस इसके बाद उसे धुर्वा थाना ले गई और पूछताछ की। अमरनाथ ने बताया कि प्रदर्शन में शामिल युवाओं के हाथ में नारे लिखी तख्तियों में से कुछ स्लोगन पर उसे आपत्ति थी। इसी वजह...