समस्तीपुर, जनवरी 20 -- डॉ. चौधरी मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही के निवासी थे। उनका पूरा परिवार चिकित्सा सेवा में है। उनकी पत्नी डॉ. सुनीता चौधरी समस्तीपुर में निजी क्लिनिक चलाती हैं। बेटी डॉ. शांभवी और दामाद डॉ. सुमित पटना में पदस्थापित हैं। बेटा डॉ. अर्श आनंद दिल्ली से एमबीबीएस करने के बाद पीजी की पढ़ाई कर रहा है। घटना के वक्त बच्चे पटना में थे, जो सूचना मिलते ही समस्तीपुर पहुंचे। आज सदर अस्पताल में दी जाएगी श्रद्धांजलि सिविल सर्जन का पार्थिव शरीर मंगलवार देर शाम उनके सरकारी आवास पर लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि बुधवार को उनका शव सदर अस्पताल लाया जाएगा, जहां स्वास्थ्य कर्मी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। अफसर नहीं, अभिभावक खो दिया मंगलवार को जब सदर अस्पताल में ...