हजारीबाग के चरही में वाहन की टक्कर से पिकअप चालक समेत दो युवकों की मौत
घाटशिला, मई 23 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा के दो युवकों की पिकअप वैन की वाहन से टक्कर में मौत हो गई। हादसा हजारीबाग में चरही के पास एनएच-33 पर गुरुवार रात 2.30 बजे पर हुआ। दोनों मृतक चालक सोनाराम सोरेन (उम्र 30) और सह चालक रवींद्र नाथ मांडी (उम्र 22) बहरागोड़ा के बरसोल के चंद्रपुर गांव निवासी थे। जानकारी के मुताबिक, पिकअप वैन कच्चा आम लादकर घाटशिला से बिहार जा रही थी। चरही ओवरब्रिज के पास एनएच-33 पर किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चालक सोमनाथ की मौके पर मौत हो गई। सहचालक रवींद्र नाथ मांडी गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप वैन का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोग उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे रांची सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.