हजारीबाग के अधिवक्ता को धमकी, पुलिस ने दर्ज नहीं की प्राथमिकी
रांची, अगस्त 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने हाईकोर्ट के अधिवक्ता अच्युत स्वरूप मिश्रा के साथ जानलेवा घटना, लगातार मिल रही आपराधिक धमकियों और हजारीबाग के कोर्रा थाना पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने के आरोपों को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। एसोसिएशन ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई करने तथा अधिवक्ता और उनके परिवार को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिवक्ता अच्युत स्वरूप मिश्रा ने वर्ष 2021 में हजारीबाग शहर की यातायात व्यवस्था और जनसुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। एसोसिएशन का दावा है कि इस याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.