गिरडीह, अप्रैल 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी ने बुधवार को हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी और उसकी निर्मम हत्या के विरोध में शहर की सड़कों पर कैंडल मार्च निकाला। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रियंका शर्मा के नेतृत्व में यह कैंडल मार्च झंडा मैदान से निकाला गया। अम्बेडकर चौक, टावर चौक आदि सड़कों पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रियंका शर्मा ने कहा कि झारखंड में महिलाओं पर लगातार हत्या और यौन अपराध बढ़ रहे है। विष्णुगढ़, हजारीबाग में नाबालिग की हत्या की गई, जो पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली अपराधियों के मनोबल को बढ़ा रही है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। मार्च में शामिल लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखा। कहा कि इस तरह की घटनाओं पर अविलंब रोक लगे। उचित कदम उठ...