जमशेदपुर, अप्रैल 2 -- जमशेदपुर। हजारीबाग दुष्कर्म कांड के विरोध में भाजपा की ओर से शुक्रवार को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस एसएसपी कार्यालय से शुरू होकर साकची के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करेगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि पार्टी इस घटना के खिलाफ जनाक्रोश प्रकट करने के लिए मशाल जुलूस का आयोजन कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले घोषित झारखंड बंद की तिथि फिलहाल स्थगित कर दी गई है। गुड फ्राइडे और शनिवार को जेईई परीक्षा होने के कारण 4 अप्रैल को प्रस्तावित बंद को टाल दिया गया है। बंद की नई संभावित तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.