रामगढ़, अप्रैल 21 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल ने मंगलवार को 21 अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया है। इसमें हजारीबाग एरिया के केबीपी परियोजना में पीओ के पद पर कार्यरत एससी गुप्ता को अरगड्डा एरिया का जीएम (ऑपरेशन) बनाया गया है। वहीं मनोज कुमार पांडेय पीओ झारखंड उत्खनन परियोजना को ट्रांसफर कर बिरसा ओपेन कास्ट का पीओ बनाया गया है। सतीश कुमार त्रिवेदी जीएम ऑफिस हजारीबाग से ट्रांसफर कर गोविंदपुर का पीओ बनाया गया है। सुशील कुमार सिंह पीओ तापिन साउथ ओपेन कास्ट का ट्रांसफर तोपा ओपेन कास्ट में पीओ पद पर किया गया है। वहीं राजेश कुमार सिन्हा एसओ (माइनिंग) हजारीबाग एरिया को केबीपी का पीओ बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...