हजारीबाग, मार्च 19 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर विश्व हिन्दू परिषद हजारीबाग जिला की एक बैठक आयोजित की गई। जिसका संचालन विहिप जिला मंत्री अरविंद मेहता ने किया। इस बैठक में जिले के सभी प्रखंड व हजारीबाग जिले के सभी पदाधिकारियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मंत्री ने बताया कि पूरे जिले में 247 स्थानों पर श्रीराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि रामनवमी वह दिन है जब भगवान राम ने राजा दशरथ और माता कौशल्या के पुत्र के रूप में अयोध्या में अवतार लिया था। रा का अर्थ है ब्रह्मांड और म का अर्थ है स्वामी। भगवान राम ही सृष्टिकर्ता है, जो सर्वशक्तिमान, सर्वज्ञ, सर्वव्यापी है और सभी प्राणियों के हृदय में विराजमान है। भगवान राम को आदर्श पुरुष के प्रतीक के रूप में पूजा जाता ह...