हजारीबाग, जून 2 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। कटकमदाग थाना क्षेत्र से लापता युवती का शव कोर्रा थाना क्षेत्र के सिंदूर पंचायत भवन के समीप नाले से बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। टीम को मामले के हर पहलू की गहन जांच कर शीघ्र खुलासा करने का निर्देश दिया गया है। एसआईटी का नेतृत्व एएसपी अभियान अमित कुमार और डीएसपी मुख्यालय ज्ञान रंजन कर रहे हैं। टीम वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। यह भी पढ़ें- अपडेट: सिंदूर नदी में लापता भाई का भी मिला शव, विरोध में झंडा चौक जाम मृतका के मोबाइल फोन की लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य डिजिटल डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है। साथ ही सिंदूर से कटकमदा...