हजारीबाग, फरवरी 14 -- कक्षा 10वीं के 16,187 विद्यार्थी एवं कक्षा 12वीं के 6,838 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं लोकतंत्र के महापर्व मतदान की तरह ही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा भी एक महापर्व : डॉ. रजनीश कुमार हजारीबाग। वरीय संवाददाता सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और कोडरमा जिलों में कुल 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कक्षा 10वीं के 16,187 विद्यार्थी एवं कक्षा 12वीं के 6,838 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक सक्रिय रहेगी। चारों जिलों में कुल 23,025 परीक्षार्थी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भाग ले रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी इस बात को दर्शाती है कि बोर्ड परीक्षा न केवल एक शैक्षणिक प्रक्रिया है, बल्कि भविष्य निर्माण का एक महत्वपूर्ण पड़ाव भी है। डीए...