बदायूं, अप्रैल 11 -- क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे पर हजारा मोड़ के पास देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गए। सिद्धपुर अधोली कोतवाली बिसौली निवासी हरविंदर पुत्र महेंद्रपाल को मामूली चोटें आईं, जबकि दूसरे ट्रक के चालक अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही उसावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने जल्द ही सामान्य करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...