झांसी, मई 1 -- झांसी (मऊरानीपुर)। ग्राम पंचायत धवाकर स्थित बड़ी माता मंदिर परिसर में चल रहे 21 कुंडीय शतचंडी दुर्गा महायज्ञ में आस्था उमड़ पड़ी। यहां मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा पर प्रतिष्ठा यजमान तारा चतुर्भुज चतुर्वेदी सहित ग्रामीणों ने हजारा भरने के बाद शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा प्रमुख मंदिरों से होते हुए वापस यज्ञ स्थल पर आकर समाप्त हुई। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की। यज्ञाचार्य अंशुल द्विवेदी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा विधि विधान से यज्ञ कराया गया। इसक बाद देवी भागवत महापुराण कथा वाचक दामोदरदास महाराज ने अष्टम व नवम स्कंध का ज्ञानवर्धक कथा का वर्णन किया। भगवती दुर्गा,लक्ष्मी, सरस्वती, सावित्री और राधा की उपासना की। यह भी पढ़ें- हजारा भरकर निकाली गई शोभायात्रा भगवान विष्णु के अंश से उत्पन्न गंगा की महिमा व...