एटा, जून 29 -- हजारा नहर में अज्ञात महिला का शव बहता हुआ दिखाई दिया। शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम गृह भेजा है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामला रविवार शाम का का है। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव सुन्ना स्थित नहर में ग्रामीणों ने एक महिला का शव बहता हुआ देखा। शव को देख भीड एकत्रित हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। यह भी पढ़ें- गोशाला के पीछे नदी में मिली वृद्धा की लाश लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस महिला की शिनाख्त के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पिलुआ पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद...