हजारीबाग, मार्च 3 -- हजारीबाग इस बार होली की असली चमक गुलाल में नहीं, बल्कि तनिष्क शोरूम के भीतर उमड़ी ग्राहकों की मुस्कुराहटों में दिखी। हज़ारीबाग के हृदय स्थल पर स्थित तनिष्क स्टोर में होली का जश्न किसी उत्सव से कम नहीं था। जैसे ही ढोल की थाप गूंजी, फिजाओं में खुशियों का रंग घुल गया। इस खास मौके पर 50 से अधिक सम्मानित ग्राहकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे पूरा स्टोर ठहाकों और उल्लास से सराबोर हो उठा। ग्राहकों का स्वागत तिलक और फूलों की पंखुड़ियों से किया गया, जिससे एक पारिवारिक माहौल बन गया। खरीदारी के बीच चल रही हंसी-मजाक और गुझिया की मिठास ने त्सव का आनंद दोगुना कर दिया। 50 खुशहाल चेहरों ने एक साथ मिलकर तनिष्क के इस 'होली मिलन' को यादगार बना दिया। तनिष्क हज़ारीबाग सिर्फ गहनों का स्टोर नहीं, एक परिवार है। आज हमारे 50 ग्राहकों ने ए...