गौरीगंज, जून 23 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता कस्बा मुसाफिरखाना और आसपास के क्षेत्रों में सेवा, सद्भाव और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। एक ओर मोहर्रम की सातवीं तारीख पर भनौली गांव में हज़रत क़ासिम की शहादत की याद में युवाओं द्वारा सबील लगाकर राहगीरों को ठंडा पानी, शरबत, कोल्ड ड्रिंक, बिस्कुट और नमकीन वितरित किए गए, वहीं दूसरी ओर जेठ के बड़े मंगल के अवसर पर कस्बे में विभिन्न स्थानों पर शरबत और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।इसौली रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास आयोजित सबील में इसौली विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक मोहम्मद ताहिर खान पहुंचे। उन्होंने युवाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कर्बला का संदेश इंसानियत, त्याग और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- इमाम हुसैन का बलिदान पूरी इंसानियत के लिए मिसाल उन्होंने आयो...