हजरुआ टोला तक पक्की सड़क निर्माण की मांग
गिरडीह, जून 14 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के बांसडीह पंचायत अंतर्गत नया सांखो गांव के हजरूवा टोला तक पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जमुआ विधायक मंजु कुमारी को लिखित आवेदन सौंपकर बरसात शुरू होने से पहले सड़क निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि चतरो-महतोटांड़ मुख्य मार्ग से हजरुवा गांव तक पहुंचने के लिए मात्र एक ही पगडंडी और कीचड़युक्त रास्ता है। हल्की बारिश होते ही करीब डेढ़ किलोमीटर तक सड़क कीचड़ से भर जाती है, जिससे लोगों का आवागमन काफी कठिन हो जाता है। गांव की लगभग साढ़े चार सौ आबादी इसी एकमात्र रास्ते पर निर्भर है। आवेदन में सूर्यदेव कुमार राणा, रतन राणा, उपेंद्र राणा, शम्भू राणा, सविता देवी, सुलेखा देवी, कामदेव राणा, सचिन राणा, सीता देवी, गुड़िया देव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.