मुरादाबाद, मई 4 -- बिलारी। क्षेत्र के गांव तिसावा चांदपुर के जंगल में स्थित हजरत शेख सलाउद्दीन की दरगाह पर सोमवार को सालाना उर्स बड़े ही अकीदत व श्रद्धा संग हुआ। उर्स के अवसर पर दूर-दराज से पहुंचे हजारों अकीदतमंदों ने दरगाह पर हाजिरी लगाई और दुआओं में हिस्सा लिया। उर्स के दौरान मुल्क और मिल्लत की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। दरगाह परिसर में पूरे दिन रौनक बनी रही और अकीदतमंदों का तांता लगा रहा। क्षेत्रीय विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने चादरपोशी कर उर्स का आगाज किया और लोगों को अमन, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। इस दौरान सज्जादानशीन खलील प्रधान, मुजीब पाशा, सद्दाम सैफी, फिरोज, वसीम, आसिफ, नासिर, हारून, शाहिद पहलवान, मुकीम पहलवान, फकीर बाबा, इरशाद पहलवान व सोहेल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...