हजारीबाग, फरवरी 6 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के लक्ष्मणबागी स्थित हजरत दाता मेहराब शाह रहमतुल्लाह अलैय की मजार पर सालाना 101वां तीन दिनी उर्स का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने बाबा की पाक मजार पर चादरपोशी कर अमन, चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी। इसके पूर्व चेडरा से इस्लामिया अंजुमन कमेटी ने उर्स के आयोजन को लेकर ढ़ोल-बाजे के साथ चादर गागर गश्ती निकाली। पूरे विष्णुगढ़ के मुख्य मार्गों से गुजरते हुई गश्ती मजार शरीफ पहुंची। जहां पूरे एहतेराम एवं शिद्दत के साथ अकीदतमंदों ने चादरपोशी की। विष्णुगढ़ में हजरत दाता मेहराब शाह रहमतुल्लाह अलैय की मजार गंगा-जमुनी तहजीब की अदभुत मिसाल है। जहां वर्षों से सभी सम्प्रदाय के लोग समान भाव से शीश झुकाते हैं। मान्यता है कि बाबा की मजार पर सच्चे मन से मांगी गई दुआ हमेशा पूर्ण होती है। य...