गोरखपुर, अप्रैल 11 -- गोरखपुर। हजरत मुबारक खां शहीद अलैहिर्रहमा का उर्स-ए-पाक 15 अप्रैल से शुरू होगा। शनिवार को नार्मल स्थित दरगाह हज़रत मुबारक खां शहीद अलैहिर्रहमा कार्यालय पर दरगाह कमेटी के सदर इकरार अहमद ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 17 अप्रैल तक होने वाले उर्स-ए-पाक में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। देश-प्रदेश से हजारों जायरीन दरगाह पर पहुंचकर मजार शरीफ की जियारत करेंगे। उर्स में कव्वाली का मुकाबला देखने को मिलेगा। 16 अप्रैल को लिटिल चैंप अजमत आफताब वारसी व उत्तराखंड के कव्वाल इंतेज़ार साबरी कव्वाली पेश करेंगे। 17 अप्रैल को फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...