अंबेडकर नगर, अप्रैल 6 -- किछौछा। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त किछौछा दरगाह में नौ अप्रैल से सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ का 640वां सालाना दो दिवसीय गुस्ल मुबारक का आयोजन शुरू होगा। 10 अप्रैल को कार्यक्रम का समापन होगा। गुस्ल मुबारक के दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दरगाह में भारत के विभिन्न प्रांतों-शहरों से जायरीनों के आगमन का क्रम जारी है। बताया गया कि नौ अप्रैल रात 10 बजे से दरगाह के आस्ताने पर गुस्ल मुबारक के मद्देनजर विशेष जलसा शुरू होगा। यह जलसा 10 अप्रैल की भोर में तीन बजे तक चलेगा। जलसे के समापन के बाद भोर में करीब चार बजे सज्जादानशीन सै. मोहिउद्दीन अशरफ व फखरुल मशायख सै. मोहामिद अशरफ शारिक मियां खानवादए अशरफिया के साथ मखदूम अशरफ के मजार मुबारक को 40 घड़ा गुलाब व केवड़ा जल से गुस्ल देंगे। गुस्ल के बाद गुस्ल मुबारक का पवित्र ...