अंबेडकर नगर, दिसम्बर 15 -- जलालपुर। जलालपुर के मोहल्ला फरीदपुर स्थित मास्टर अलमदार हुसैन के आवास पर जश्न मिस्दाक-हल-अता का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय शायरों ने हजरत फात्मा जहरा की शान में कसीदे पढ़कर खूब वाहवाही बटोरी। मौलाना अली अब्बास फैजी ने हजरत फात्मा जहरा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अशिक्षित अरब समाज में बेटी पैदा होने पर लोग अभिशाप मानते थे और बेटी को जिंदा ही दफन कर दिया करते थे तो ऐसे वातावरण में पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब ने बेटियों को बराबरी का दर्जा देकर अरब में फैली कुरीतियों को समाप्त किया। हजरत फात्मा जहरा ने खुद एक बेटी, पत्नी व मां के तौर पर वह मिशाल पेश किया, जो दुनिया में बेमिसाल है। इसलिए फात्मा जहरा के जीवन से सीख लेकर आज की महिलाएं समाज की बेहतर संरचना करें। मौलाना अली असगर मशहदी के संचालन में मास्टर अशफाक, अंसर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.