हजरत पहाड़ी शाह बाबा का दो दिवसीय उर्स संपन्न, कव्वालों ने बांधा समां
उरई, जून 13 -- कदौरा। संवाददाता ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बागी में हजरत पहाड़ी शाह बाबा का दो दिवसीय सालाना उर्स बड़ी शानो-शौकत के साथ हुआ। उर्स में मशहूर कव्वालों ने समां बांध दिया, वहीं सैकड़ों अकीदतमंदों ने बाबा की दरगाह में चादर चढ़ाकर मन्नतें मांगीं।हर वर्ष की तरह इस बार भी उर्स धूमधाम से मनाया गया। बिजनौर से आए मशहूर कव्वाल इंतिजार अली साबरी ने अपना कलाम ख्वाजा छोड़ी न जाए तेरी गलियां पेश कर खूब वाहवाही लूटी। दूसरी ओर दिल्ली से आए कव्वाल आमिल आरिफ ने छुप के पर्दे में कबतक रहोगे, सामने तुमको आना पड़ेगा कलाम सुनाकर मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम आयोजक चांद खान व रहबर खान समेत कार्यकर्ताओं ने कव्वालों को फूलमाला पहनाकर उनकी हौसला अफजाई की। आयोजकों ने बताया कि पहाड़ी शाह बाबा का उर्स हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.