मुरादाबाद, मार्च 23 -- मुरादाबाद। शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित लाल मस्जिद परिसर में हजरत शाह सफे दुरेवश उर्फ दूल्हा मियां का 758वां उर्स शुरू हो गया। उर्स की शुरुआत फज्र की नमाज के बाद कुरानखानी से हुई। शाम को अस्र की नमाज़ के बाद कुल शरीफ हुआ। उर्स मुबारक में सोमवार को सुबह से शाम तक दरगाह पर चादरपोशी का सिलसिला चला। इस दौरान भारी संख्या में अकीदतमंदों ने दरगाह पर पहुंचकर हाजिरी दी और अपनी-अपनी मुरादों के लिए दुआएं मांगीं। दरगाह की खास बात यह रही कि यहां हर समुदाय के लोग पहुंचकर आस्था प्रकट करते हैं और मन्नतें मांगते हैं। उर्स के दौरान हजरत दूल्हा मियां की दरगाह से आपसी भाईचारे, गंगा-जमुनी तहजीब और हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया गया। सज्जादानशीन मोहम्मद अली उर्फ कलवा भाई ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ कराई।...