कटिहार, अप्रैल 15 -- मनिहारी नि स हजरत जीतन साह के पीर मजार पर मंगलवार को उर्स का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसमें मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने मजार के खादिम के साथ मजार पर चादर पोशी कर मनिहारी सहित पूरे प्रदेश में अमन चैन का मन्नत मांगा। देर शाम अनुमंडल प्रशासन द्वारा चादर पोशी की जाएगी। आखिरी चादर पोशी के बाद कव्वाली का शुभारंभ होगा। उर्स के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ की भीड़ लगी थी। मालूम हो कि हजरत जीतन साह का पीर मजार पर दोनों समुदाय के लोग माथे टेकते हैं। यहां की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मजार के पास वृक्ष मे श्रद्धालुओ द्वारा पत्थर टांग कर मनंत मांगी जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...