हजरत गरीब शाह के उर्स में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़
हमीरपुर, जून 8 -- मौदहा, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला कुम्हरौड़ा स्थित विख्यात सूफी संत हजरत दाता गरीब शाह रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय सालाना उर्स मुबारक श्रद्धा, आस्था और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। उर्स में कस्बे सहित दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पहुंचकर बाबा की दरगाह पर हाजिरी लगाई और अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। उर्स का शुभारंभ रविवार को कुरआनख्वानी एवं चादरपोशी के साथ हुआ। सोमवार को उर्स कमेटी की ओर से विशाल लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दरगाह परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। मंगलवार सुबह कुल की फातिहा के साथ उर्स का समापन होगा। उर्स के अवसर पर दरगाह को आकर्षक रोशनी और विशेष सजावट से दुल्हन की तरह सजाया गया। आयोजन के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.