रांची, अगस्त 24 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा का 5 दिवसीय सालाना उर्स 27 अगस्त से शुरू होगा। 31 अगस्त तक चलने वाले इस उर्स मुबारक की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उर्स का मुख्य संरक्षक बनाया गया है। दरगाह कमेटी के सदस्य और पार्षद नसीम गद्दी ने बताया कि पहले दिन, 27 अगस्त को परचम कुशाई के बाद अध्यक्ष अयूब गद्दी के आवास से पहली चादर निकाली जाएगी। इसके बाद 30 को कमेटी के महासचिव जावेद गद्दी के आवास से सरकारी चादर निकलेगी। चादर का जुलूस डोरंडा के विभिन्न इलाकों से होते हुए मगरिब की नमाज के वक्त दरगाह पहुंचेगा, जहां चादरपोशी की जाएगी। उर्स के संचालन के लिए कई उप-समितियों का गठन किया गया है।मुंबई के कव्वालों के बीच होगा मुकाबलापार्षद ने बताया कि 30 और 31 अगस्त को कव्वाली मुकाबल...