मिर्जापुर, जून 22 -- मिर्जापुर, संवाददाता। छठी मोहर्रम पर सोमवार देर शाम तरकापुर इमाम चौक से पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नवासे इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के भतीजे और इमाम हसन अलैहिस्सलाम के यतीम बेटे हजरत कासिम अलैहिस्सलाम की याद में मेहंदी का जुलूस निकाला गया। मेहंदी की जियारत के लिए अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। महिलाओं और पुरुषों ने फूल-मालाएं पेश कर अपनी-अपनी मन्नतें व मुरादें मांगीं। यह भी पढ़ें- नन्हे मुजाहिद की याद में झूला अली असगर निकाला, अश्कबार हुईं आंखें (फोटो-झूले का )जुलूस की शुरुआत नजर-ओ-नियाज के बाद मेहंदी इमाम चौक से उठाई गई और कर्बला की ओर रवाना हुई। जुलूस में शामिल लोग या हुसैन और या कासिम की सदाएं बुलंद कर रहे थे। पूरे रास्ते भर लोग मेहंदी की जियारत करते और दुआएं मांगते रहे। शिया समुदाय के लोग नौहाख्वान...