गोरखपुर, जून 13 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जाफरा बाजार स्थित सब्जपोश हाउस मस्जिद में मुसलमानों के दूसरे खलीफा हजरत उमर रदियल्लाहु अन्हु के उर्स-ए-पाक के अवसर पर विशेष दीनी संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुई। मुख्य वक्ता शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने हजरत उमर के जीवन, न्यायप्रियता और इस्लाम के विस्तार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता कर रहे कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने कर्बला की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने सत्य और न्याय के लिए अपनी शहादत दी। अंत में देश में अमन, भाईचारे और तरक्की की दुआ की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...