रुडकी, जून 26 -- कलियर, संवाददाता। मोहर्रम की दस तारीख को हजरत इमाम हुसैन की याद में कलियर में आलीशान ताजिए निकाले गए। इस दौरान मजलिशों का दौर चलता रहा। साथ ही जगह जगह छबील लगाकर शर्बत और लंगर बांटा गया। पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में हुसैनिया ताजिया कमेटी की ओर से पीतल और स्टील का ताजिया निकाला गया। फव्वारा चौक पर साबरी अल हुसैन कमेटी की ओर से लकड़ी का खूबसूरत ताजिया निकाला गया। वहीं, दरगाह अब्दाल साहब में पीतल का खूबसूरत ताजिया निकाला गया। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर बुग्गावाला में अकीदत के साथ निकले ताजिये यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर शिया सोगवारों ने मातमी जुलूस निकाला पुलिस बल तैनात रहा यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर जुटे दर्जनों अखाड़े के खिलाड़ी, दिखाए करतब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...