लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता शिया समुदाय के बारहवें इमाम हजरत इमाम मेहदी की यौमे विलादत पर बुधवार को जगह-जगह महफिलों व नज्रों का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के तमाम उलमा और शायरों ने हजरत इमाम मेहदी की शान में अपने कलाम पेश किये। इस मौके पर लोगों ने आतिशबाजी करके खुशी मनाई। विलादत के मौके पर कर्बला मलका आफाक मदेयगंज में हुसैनाबाद ट्रस्ट ने जश्ने मसर्रत का आयोजन किया। महफिल को कई उलेमाओ ने खिताब किया। इसके बाद शायरों ने इमाम मेहदी की शान में कसीदे पढ़े। कर्बला पहुंचकर लोगों ने जियारत और नज्र की। सफीरा-ए-खैरूल मोमेनीन द्वारा घंटाघर तलाब पर महफिल व नज्र का आयोजन किया गया। इसके साथ ही शिया समुदाय ने अरीजे (अर्जी) में अपनी मन्नतें लिखकर उसे आटे में लपेटकर दुआ पढ़ी और हजरत इमामे जमाना की खिदमत में गोमती नदी में डाले। इनका मानना है कि ...