रामपुर, मार्च 22 -- क्षेत्र के ग्राम भैसोड़ी शरीफ स्थित दरगाह हजरत इनायत हसन शाह का 87बे चार दिवसीय उर्स का आगाज सरकारी चादरपोशी के साथ हुआ।इस दौरान हजारों की संख्या में उनके मुरीदेन चादरपोशी में शामिल रहे। विदित हो कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दरगाह के सज्जादानशीन हज़रत सबाहत हसन शाह की सरपरस्ती में सरकारी चादर पोशी का जूलूस उनके आवास से शुरू हुआ। जो मेन रोड, जामा मस्जिद से होकर दरगाह शरीफ पहुंचा जहां हजरत इनायत हसन शाह के आस्ताने पर चादरपोशी के बाद खत्म हुआ। चादरपोशी के बाद अमन चैन के लिए दुआ की गयी। वही रात दस बजे मिलाद शरीफ, महफिले समा का अयोजन हुआ के साथ हज़रत राहत हसन शाह की चादर पोशी और गुलपोशी होगी।वही सज्जादानशीन ने बताया कि मंगलवार को हजरत इनायत हसन शाह का कुल शरीफ होगा और रात को मुशायरा महफिल ए शमा का कार्यक्रम होगा। बुधवार क...