गाजीपुर, मार्च 10 -- गाजीपुर। अमीरुल मोमिनीन हजरत अली अलैहिस्सलाम के शहादत दिवस पर 11 मार्च को नगर के मोहल्ला ख़ुदाईपुरा (नक्खास) स्थित इमामबाड़ा मीर अली हुसैन से रिवायती 'जुलूस-ए-ताबूत व अलम' बरामद होगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी जनपदों से आए ज़ायरीन और उलेमा शिरकत करेंगे। आयोजक सैय्यद साकिब आब्दी ने बताया कि पहली मजलिस डॉ. फीरोज़ अहसन और उनके साथी सोज़ख्वानी करेंगे। इसके बाद एलिया गाजीपुरी, सीमाब ग़ाज़ीपुरी और वाहिद गाजीपुरी हज़रत अली की शान में कलाम पेश करेंगे। जौनपुर से मौलाना सैय्यद अली अब्बास हाएरी मजलिस को संबोधित करेंगे। दूसरी मजलिस दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी। बनारस के विद्वान मौलाना सैय्यद नदीम असग़र साहब इस मजलिस को खिताब करेंगे। मजलिस के समापन के बाद इमामबाड़े से ताबूत बरामद होगा। नौहाख़्वान बादशाह राही अपने भाइयों ...