रुडकी, मार्च 11 -- कलियर, संवाददाता। पिरान कलियर शरीफ में शाह नन्हे मियां साबरी के निवास पर इस्लाम के चौथे खलीफा हजरत अली की यौमे शहादत के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी आय। कार्यक्रम में धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, राजनेताओं और सूफी संतों ने भाग लेकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया। इफ्तार कार्यक्रम के संयोजक शाह खालिद मियां अंजार साबरी ने बताया कि हजरत साबिर पाक के दरबार में सभी धर्मों के लोग आकर अपनी अकीदत पेश करते हैं और मुरादें पाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 21वीं रमजान को हजरत अली की यौमे शहादत के मौके पर यह इफ्तार पार्टी उनके बुजुर्गों की परंपरा के अनुसार आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य समाज में प्रेम और भाईचारे का संदेश देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.