आगरा, जनवरी 3 -- जमात ए अब्बासी हिंद ने शनिवार को हजरत अली के जन्मदिवस पर नरीपुरा में गरीब और असहाय लोगों की सहायता की। प्रबंधक मुनब्बर हुसैन अब्बासी ने पक्षियों के लिए दाने की व्यवस्था कराई। इस अवसर पर निर्धन और असहाय लोगों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने हजरत अली द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने भाईचारे, सेवा और इंसानियत के संदेश को अपनाने की बात कही। कार्यक्रम में हाजी ईदू खां, हाजी रसीद, फिरोज अहमद, शमसुददीन और शकील अहमद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.