वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। हजरत अली का जश्न-ए-विलादत 2 जनवरी को मनाया जाएगा। जरियाफ मेहंदी के संयोजन में शाम 7 बजे अर्दली बाजार स्थित उल्फत बीवी के हाता में आयोजन होगा। यह जानकारी देते हुए हसन मेहंदी कब्बन ने बताया कि जश्न का आगाज़ मौलाना हैदर अब्बास (बिहार) तिलावत कलाम पाक से करेंगे। शायर नसीर आजमी, मिसम काजमी (लखनऊ), मौलाना सैफ असकरी (मऊ), मौलाना इकबाल हैदर, नबील हैदर (बनारस), नकी बनारसी, बेताब बनारसी, जैद आजमी जश्न में नजराना-ए-अकीदत पेश करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...