लखनऊ, जनवरी 24 -- हजरत अली के बेटे हजरत अब्बास की विलादत के मौक पर शनिवार को रुस्तमनगर स्थित दरगाह हजरत अब्बास में अलम की जियारत कराई गई। जियारत के बाद जश्ने हजरत अबुल फजलिल अब्बास मनाया गया। उलमा ने जियारत के लिए अलम खोला तो हजारों महिलाओं और बच्चों ने नारे हैदरी या अली की सदाएं बुलंद कीं। लोगों ने अपने और देश के लिए भी दुआएं मांगी। इस मौके पर लोगों ने घरों में नज्र दी। सुबह से देर रात तक नज्रों में जाने का सिलसिला चलता रहा। विलादत की खुशी में लोगों ने घरों, इमामबाड़ों, कर्बलाओं और दरगाहों में रंगीन रोशनी की बेहतरीन सजावट की और लाल झंडे लगाए। इस मौके पर मौलाना कल्बे जवाद ने हजरत अब्बास की फजीलत बयान करते हुए कहा कि हजरत अब्बास वफाओं का समंदर थे। मौलाना हबीब हैदर सहित अन्य उलमा ने भी फजीलत बयान की। कारी तुफैल हसन की तिलावते कुराने पाक से ज...